• February 25, 2026 11:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा- थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने नाटकीय ढंग से शातिर के घर से बरामद किया….

ByReporter Pranay Raj

Mar 3, 2020

क्राइम रिपोर्टर – 7079013889

बिहार थाना पुलिस ने सोमवार की रात अम्बेर मोड़ और नईसराय में कार्रवाई कर झपट्‌टामार गिरोह के दो बदमाशों को हथियार-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में राजकुमार चौधरी का पुत्र राजू कुमार और निरंजन प्रसाद का पुत्र विकास कुमार है । थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि विकास के घर से दो मोबाइल, 1 कट्‌टा और दो कारतूस बरामद हुआ। राजू पर नगर थाना में दो केस पूर्व से दर्ज था।


थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मोबाइल झपट्‌टामार गिरोह का बदमाश राजू अम्बेर चौक पर खड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की एक मोबाइल बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि अपने दोस्त घर वह हथियार-कारतृूस रखा है। इसके बाद पुलिस विकास के घर गई। जहां से अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश भागने लगा। सुरक्षा बलों ने खदेड़कर विकास को पकड़ लिया। युवक की निशानदेही पर उसके घर के पीछे के कमरे से कट्‌टा और दो कारतूस बरामद हुआ।