• August 31, 2026 11:48 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालन्दा- नगर पुलिस ने कट्टा और कारतूस के साथ 2 …….

ByReporter Pranay Raj

Mar 3, 2020

क्राइम रिपोर्टर(7079013889) बिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नईसराय मोहल्ले में छापेमारी कर एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है ।

कौन कौन हुआ गिरफ्तार

गिरफ्तार बदमाशों में राजकुमार चौधरी का पुत्र राजू कुमार और निरंजन प्रसाद का पुत्र विकास कुमार है । थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि विकास के घर से हथियार को बरामद किया गया है जो राजू उसे रखने के लिए दिया था । दोनों युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । उन्होनें बताया कि राजू को एक केश के अनुसंधान में पूछताछ के लिए बुलाया गया था । तो उसने हथियार और कारतूस को विकास के पास छिपा कर रखने की बात कही । इसके बाद विकास के घर छापेमारी कर हथियार को बरामद किया गया । दोनों युवकों को न्यायिक हिरसत में भेज दिया गया है ।