• February 25, 2026 11:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – टल्ली मुखिया जी गिरफ़्तार ,पकड़े जाने के बाद किया…..

ByReporter Pranay Raj

Mar 2, 2020

क्राइम रिपोर्टर – 7979033561

रहुई प्रखंड के उतरनामा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार को शराब पीकर हंगामा करना महंगा पड़ गया | कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने  मनरेगा भवन से गिरफ़्तार किया | उनपर एक कम्प्यूटर तोड़ने का भी आरोप लगाया जा रहा है |

थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। आगे की कार्रवाई चल रही है। मनरेगा पीओ पवन कुमार ने बताया कि इस संबंध में वरीय अधिकारियों को सूचना दे दी गयी है। बताया जाता है कि मुखिया मनरेगा भवन में महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर से कुछ पूछने गये थे। इसी दौरान किसी बात पर कहा सुनी होने लगी और मुखिया जी हंगामा करने लगे।