• November 20, 2025 7:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सीबीएसई 12वीं में फेल हाेने पर कमांडेंट पुत्र ने की खुदकुशी….

ByReporter Pranay Raj

Jul 23, 2022

सूरज – 7903735887 

देश में सीबीएसई के 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को जारी हुआ, जिसके बाद फेल हुए सीआईएसएफ कमांडेंट के पुत्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के खेरमपुर मोहल्ल में हुई। मृतक भोनू पासवान का 17 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार है। शनिवार की सुबह घटना का खुलासा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मृतक भोनू पासवान का पुत्र सूरज कुमार है।

परिवार ने बताया कि किशोर के पिता मुम्बई में सीआईएसएफ में कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। किशोर पिता के साथ रहता था। दो दिन पहले वह मुम्बई से लौटा था। शनिवार की उसकी गया में पारा मेडिकल की परीक्षा थी। इससे पहले शुक्रवार को उसका 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया। जिसमें फेल करने पर वह तनाव में चला गया। रात में कमरे में उसने सिलिंग फैन के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अल सुबह परिवार को घटना की जानकारी हुई। घर में नाना-नानी के अलावा उसकी मां थी। थानाध्यक्ष गुलाम सरबर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।