• April 18, 2026 11:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बजरंग दल ने अर्पण  किया 108 फुट लंबा लंगोट …..

ByReporter Pranay Raj

Jul 19, 2022

सौरभ – 7903735887 

विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाबा मणिराम के दरबार में 108 फुट लंबा लंगोट अर्पित किया। कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पहले श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान से गाजे-बाजे के लंगोट शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।


संयोजक कुंदन कुमार ने बताया कि बाबा के नाम के आगे श्री श्री 108 लिखा जाता है। इसी को ध्यान में रखकर 108 फुट लंबा लंगोट चढ़ाया गया है। बाबा से लोगों की खुशी के लिए जल्द बारिश की कामना की गयी है। दोपहर 12 बजे से ही श्रम कल्याण के मैदान में युवाओं की भीड़ जुटने लगी। यात्रा में भक्ति गीतों पर डांस हुआ तो लाठी-डंडे के करतब भी दिखाये गये। कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी जुलूस में शामिल हुए। मौके पर टिपू कुमार, रजनीश कुमार सिंह, प्रफुल्ल कुमार ,अविनाश कुमार, परशुराम सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार आदि मौजूद थे।