• February 25, 2026 1:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – यौन शोषण के बाद नाबालिग से रचाई शादी, फिर निकाला; जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 5, 2022

सूरज – 7903735887 

तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में यौन शाेषण के बाद नाबालिग से प्रेम विवाह रचाने और फिर दहेज के लिए घर से निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने युवक व उसके माता-पिता को आरोपित कर घटना की दहेज प्रताड़ना और पोक्स एक्ट की सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाई।

आरोपों में 15 वर्षीया किशोरी ने बताया है कि दनियावां निवासी रोहित कुमार शादी का झांसा दे उसे प्रेम जाल में फांस लिया। फिर उसका यौन शोषण करने लगा। दबाव देने पर उसने 16 अप्रैल को उससे शादी रचा ली। इसके बाद उसे घर ले गया। एक जुलाई को पति व उसके माता-पिता दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले के एक आरोपित फलेन्द्र मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।