• October 17, 2026 12:14 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हनी ट्रैप में फंसा युवक मिलने बुलाया और अपहरण कर मांगने लगा फिरौती , जानें हसीना गैंग की चाल ….

ByReporter Pranay Raj

Jul 2, 2022

राज – 7903735887 

राजगीर के बाद सिलाव में भी हनी ट्रैप जैसा एक मामला सामने आया है। मिसकॉल से एक युवक को एक लड़की ने अपने हुस्न चक्कर में फंसा लिया। शुक्रवार की शाम लड़की ने फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया। युवक अपने एक साथी के साथ सुरुमपुर गांव के पास पहुंचा। वहां पूर्व से बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर दोनों का अपहरण कर लिया।

उसे खंधे में ले जाकर पेड़ में बांध दिया। मारपीट की। युवक के परिजन से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर अपहरणकर्ताओं को ढूंढ़ निकाला। बदमाश पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस ने दोनों युवकों को सकुशल बरामद कर लिया है।

मिस कॉल से हुई थी दोस्ती:
अस्थावां थाना क्षेत्र के उगावां गांव निवासी रवीन्द्र प्रसाद के पुत्र अजय कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले मिस कॉल के बाद ज्योति नाम की लड़की से उसकी दोस्ती हुई थी। शुक्रवार को वह रिश्तेदार से मिलने नालंदा थाना क्षेत्र के सारिलचक गांव आया हुआ था। उसने फोन कर मिलने के लिए सिलाव बुलाया। वह सारिलचक के सिकंदर के साथ बाइक पर सवार होकर सिलाव पहुंचा। अंधेरा होने के कारण युवती ने उसे सुरुमपुर गांव के पास बुलाया। वहां पहुंचते ही बाइक सवार पांच बदमाशों ने हथियार दिखाकर दोनों को कब्जे में ले लिया। उन्हें गांव के बाहर खंधे में ले गये। वहां मारपीट की।
भाई को फोन कर मांगे 10 लाख:
बदमाशों ने अजय का मोबाइल ले लिया और उसके भाई से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। भाई ने सिलाव थानाध्यक्ष पवन कुमार को जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि फोन कर नंबर ट्रेस करने के बाद दोनों युवकों को बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल से बदमाशों की एक बाइक बरामद की गयी है। बदमाशों के साथ शातिर युवती की भी तलाश की जा रही है।

इन दिनों हसीना गैंग युवक को अपने हुस्न के जाल में फसा कर मिलने के बहाने बुलाकर अपहरण के बाद फिरौती की मांग किया करती है |  इसके पूर्व भी राजगीर में इस तरह की घटना घट चुकी है | हालांकि पुलिस की गिरफ़्त में अभी गिरोह का कोई सदस्य नहीं चढ़ पाया है |