• November 20, 2025 7:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक का अपहरण कर बदमाश मांग रहा था 50 लाख की फिरौती ….

ByReporter Pranay Raj

Jun 5, 2022

राज – 7903735887 

हरनौत थाना अंतर्गत पंचशील नगर मोहल्ला से 50 लाख रुपए फिरौती के लिए युवक का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया  है। अपहृत स्व. अवधेश सिंह का पुत्र शिवम कुमार है। युवक को शुक्रवार को अगवा किया गया। बदमाश परिवार को कॉल कर फिरौती की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर जान मारने की धमकी दी जा रही थी।

अपहृत की फूआ ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई। चर्चा है कि रविवार को पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार कर अपहृत को बरामद कर लिया। हालांकि, पुलिस कार्रवाई जारी रहने की बात कह, बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी शेयर करने से परहेज कर रही है।

सूत्रों की मानें तो फिरौती मांगे गए मोबाइल के लोकेशन के आधार पर पुलिस चंडी के नरसंडा में छापेमारी कर अपहृत के बहनोई प्रेम कुमार व उसके पांच सहयोगियों को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार की निशानदेही पर अपहृत को बरामद कर लिया गया। चर्चा है कि शिवम के बहनोई ने घटना की साजिश रची थी। उसकी नजर साले की संपत्ति पर थी। आरोपी प्रेम दवा दुकान चलाता है। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने पर वरीय अधिकारी कार्रवाई की जानकारी शेयर करेंगे।