• November 20, 2025 1:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मां और मासूम बेटे को बदमाशों ने मार दी गोली….

ByReporter Pranay Raj

Mar 31, 2022

आशीष – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के बिजवनपर गांव में गुरुवार की देर शाम बदमाशों ने मां और दो साल के मासमू बेटे को गोली मार दी। घटना को अंजाम दे बदमाश अंडरग्राउंड हो गया। जख्मी अशोक यादव की 25 वर्षीया पत्नी शोभा देवी और दो साल के पुत्र चंदन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। महिला के पैर और बच्चे के कमर में छेद करते हुए गोली निकल गई। वारदात की सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंचकर जांच में जुट गई।

 


जख्मी महिला ने बताया कि चचेरे ससुर से शिवशंकर का जमीपी-विवाद चल रहा था। देर शाम बदमाश हथियार से लैस हो गांव आ गया।चचेरे ससुर को पकड़ सभी बदमाश गाली-गलौज करने लगा। गाली-गलौज के विरोध पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुन वह बच्चे को गोद में ले छत पर गई। उसी दौरान उन्हें और बेटे को गोली लग गई। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि जख्मी से पूछताछ के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।