• November 20, 2025 7:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कर्तव्यनिष्ठा की लंबी लकीर खींच विदा हुए ट्रैफिक पदाधिकारी…

ByReporter Pranay Raj

Mar 31, 2022

राजा – 7903735887 

ट्रैफिक थाना में तैनात जमादार धर्मेंद्र कुमार सिंह गुरुवार को रिटायर्ड हो गए। डीएसपी कार्यालय में समारोह आयोजित कर पदाधिकारियों ने उनकी भावभीनी विदाई की। डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि श्री सिंह कुमार कर्तव्यनिष्ठा की लंबी लकीर खींच खींच विदा हो रहे हैं। नौकरी करने वाले सभी पदाधिकारियों को एक दिन रिटायर होना है। पदाधिकारी सभी कार्यों को पूरी लगन से पूरा करते हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य की वह कामना करते हैं।


ट्रैफिक थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने विदाई बेला में कहा कि पदाधिकारी की कम उन्हें खलेगी। कर्तव्य निवर्हन में वह हमेशा आगे रहे। इस मौके पर रिटायर्ड पदाधिकारी की आंखें नम हो गई। वे नालंदा जिले के भागनबिगहा ओपी के चुरावनबिगहा के रहने वाले हैं | 35 साल की सेवा में यातायात थाना में उन्होनें 11 महीने कार्य किए | इस अवसर पर ट्रैफिक जमादार विजय कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी कर्मी मौजूद थे।