• November 20, 2025 7:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रात नहीं, दिन में टूटा पुलिसकर्मी के घर का ताला, लाखों की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Mar 28, 2022

सूरज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के नईसराय के मुन्नू माली गली में बदमाशों ने रविवार को दिन के उजाले में रिटायर्ड आरक्षी के घर से 8.5 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। कर्मी मां के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। जिसका फायदा चोरों ने उठाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पीड़ित कर्मी रविन्द्र कुमार ने अज्ञात बदमाशों को आरोपित कर केस दर्ज कराया। जिसमें 8 लाख के सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार नगदी चोरी का आरोप है।

रिटायर्ड कर्मी ने बताया कि 26 मार्च को उनकी मां का देहांत हो गया। श्राद्धकर्म करने वह बिंद चले गए। घर में छोटा पुत्र अमीत राज था। 27 मार्च को छोटा पुत्र घर में ताला लगा अग्निक सिपाही परीक्षा देने मकनपुर गया। लौटकर आने पर घर का ताला टूटा मिला। चोर तााला तोड़ दाखिल हुआ। स्टोरवेल तोड़कर बदमाशों ने पत्नी, बहू और बेटी के सोने-चांदी के जेवर और नगदी 50 हजार की चोरी कर ली।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।