• February 25, 2026 12:59 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो बेटियों की मां की लाश फंदे पर लटकी मिली….

ByReporter Pranay Raj

Mar 5, 2022

सौरभ – 7903735887 

हिलसा थाना अंतर्गत दयालपुर गांव में दो बेटियों के मां की लाश फंदे पर लटकी मिली। ससुराली परिवार घटना को आत्महत्या बता रहा है। वहीं मायके के परिजनों ने दहेज हत्या। मृतका दीपक कुमार की 22 वर्षीया पत्नी स्विटी कुमारी है। गांव पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मृतका को तीन और आठ माह की दो बेटियां है। मृतका की मां ने दामाद समेत तीन को आरोपित कर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया।

प्रभारी थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की मां ने दामाद समेत तीन को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।