• February 25, 2026 11:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अर्बन रेस्टोरेंट का शुभारंभ, 15 मिनट में टेबल पहुंचेगा पसंदीदा भोजन…

ByReporter Pranay Raj

Mar 4, 2022

राज – 7903735887 

बिहारशरीफ के पचासा मोड़ के समीप अर्बन सिंह फैमली रेस्टोरेंट की शुरुआत की गयी । रेस्टोरेंट का उद्घाटन पीएनबी के मंडल प्रमुख सतेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया । इस मौके पर उन्होनें कहा कि बैंक का प्रयास होता है कि छोटे बड़े सभी व्यवसायी को आगे बढ़ने में अर्थिक मदद पहुचना ताकि वे स्वरोजगार से जुड़ कर आगे बढ़ सके । रेस्टुरेंट की संचालिका कुमारी प्रिती ने बताया कि लोगों को गुणात्मक व पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। यहां आकर लोग मुंबई के स्वादिष्ट लजीज व्यजनों का स्वाद चख सकते है । क्विक रिस्पॉंस सर्विस के आधार पर महज 15 मिनट के भीतर कोई भी खाने का ऑर्डर टेबल तक परोसा जाएगा ।

मौके पर डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य व भोजन का सीधा संबंध है। जब हम पौष्टिक व संतुलित आहार लेंगे तभी निरोग रहेंगे। यहां जिलेवासियों को स्वाद के साथ ही पौष्टिक रेसिपी मिलेगी। हालांकि, इसमें 60 फीसद सामग्री मुंबई से मंगायी जाएगी। जबकि, सब्जी समेत अन्य सामान स्थानीय बाजार से ताजे लाए जाएंगे। काय्रक्रम में डॉ. आशुतोष कुमार डॉ ओम प्रकाश के अलावे कई लोग मौजूद थे ।