• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – इंतेजार कर रहे परिवार को मिली मजदूर के मौत की खबर…

ByReporter Pranay Raj

Mar 3, 2022

आशीष – 7903735887 

सिलाव थाना अंतर्गत गंगौरा पथ के मध्य विद्यालय के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के वाहन समेत चालक फरार हो गया। घंटों बाद मृतक की पहचान छबिलापुर थाना क्षेत्र के कटा गांव निवासी 60 वर्षीय शक्ति मिस्त्री के रूप में की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बढ़ई मिस्त्री का काम करते थे। काम समाप्त कर वह घर लौट रहे थे। उसी दौरान घटना हुई। परिजनों ने बताया कि वे लोग इंतेजार कर रहे थे कि रात में कमाकर लायेंगे। उसी दौरान उनकी मौत की खबर मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन पर केस दर्ज किया जाएगा।