• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक ने दुकान में छुपा रखी थी हथियार और कारतूस , पुलिस ने ऐसे दबोचा 

ByReporter Pranay Raj

Mar 3, 2022

सूरज कुमार- 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र के छबीलापुर रोड स्थित महादेवा इंटरप्राइजेज सीमेंट दुकान से पुलिस ने एक देसी कट्टा और कारतूस के साथ दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़ा गया आरोपी राजगीर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी सीताराम सिंह के पुत्र शशिकांत रंजन उर्फ विक्की है।

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की छबीलापुर रोड स्थित महादेवा इंटरप्राइजेज दुकान में कुछ अवैध हथियार मंगाया गया है। जिसके बाद राजगीर थाना पुलिस को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी के क्रम में सीमेंट की बोरी के नीचे छिपाकर रखे गए एक देसी कट्टा , एक जिंदा कारतूस एवं तीन खोखा बरामद किया है।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी शशिकांत रंजन से पुलिस पूछताछ कर रही है |  हथियार रखने का मंशा क्या था |