• November 20, 2025 7:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दाह संस्कार से लौट रहे अधेड़ की मौत…

ByReporter Pranay Raj

Feb 28, 2022

आशीष – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के सरदार बिगहा गांव के पास रविवार की रात ट्रैक्टर के टक्कर से ट्रेकर सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना में आधा दर्जन सवार जख्मी हो गया। ट्रेकर सवार पटना जिला के बाढ़ के उमानाथ घाट से दाह संस्कार कर लौट रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। मृतक रहुई थाना क्षेत्र के लोहरामचक गांव निवासी रामाधीन ठाकुर के 55 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र ठाकुर हैं।
अधेड़ साढृ के पिता के दाह संस्कार में गए थे। जहां से लौटने में ट्रैक्टर ने ट्रेकर में टक्कर मार दिया। अधेड़ किनारे बैठे थे। इस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि, आधा दर्जन सवार मामूली। परिजन सभी जख्मी को निजी क्लिनिक ले गए। जहां अधेड़ को मृत घोषित कर दिया गया। ण्
थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। चालक पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।