• June 7, 2025 10:32 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मोबाइल दुकान का शटर कबाड़ 11 लाख की चोरी…

Feb 26, 2022

रोहित – 7903735887 

एकंगरसराय थाना अंतर्गत बिहारी रोड में चोरों ने शुक्रवार की रात शटर कबाड़ मोबाइल दुकान से 11 लाख के सामानों की चोरी कर ली। घटना रॉयल कम्यूनिकेशन नामक दुकान में हुई। पीड़ित मोनू उर्फ अमानउल्ला ने केस का आवेदन थाना में दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
पीड़ित ने बताया कि शटर को लोहे की रॉड या खंती से कबाड़ा गया था। अंदर सामान बिखरा था। बदमाशों ने दर्जनों कीमती मोबाइल, बैटरी, चार्जर समेत अन्य सामानों पर हाथ साफ किया। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 11 लाख से अधिक बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।