• November 20, 2025 7:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लूट का शिकार गार्ड हो गया गिरफ्तार, जानें कारण…

ByReporter Pranay Raj

Feb 26, 2022

आशीष – 7903735887 

थरथरी थाना अंतर्गत प्रतापुर मोड़ के समीप शुक्रवार की रात बदमाशों ने पीएचसी के गार्ड के साथ लूटपाट की। घटना के बाद प्रतापपुर निवासी गार्ड सोनू कुमार शिकायत दर्ज कराने थाना गया। जहां नशे में होने के कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद गार्ड को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित चार बदमाशों ने दो हजार रुपया लूट का आरोप लगा रहा है। घटना को संदिग्ध बता पुलिस जांच में जुटी है। गार्ड ने बताया कि रात करीब आठ बजे वह बाइक से गांव जा रहा था। उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने जबरन उसे रोक लिया और बाइक की चाबी निकाल ली। लुटेरों ने पर्स छीन लिया। जिसमें दो हजार नगदी था।
थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि शिकायत करने आया गार्ड नशे में था इस कारण उसे गिरफ्तार किया गया। जांच में नशे की पुष्टि की बाद शराबी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। गार्ड दो हजार लूट का आरोप लगा रहा है। जबकि, मोबाइल उसके पास है। इस कारण घटना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांचोपरांत स्पष्ट होगा।