• April 18, 2026 11:24 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पॉश इलाके में सरकारी कर्मी के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी….

ByReporter Pranay Raj

Feb 24, 2022

सूरज – 7903735887

बिहार थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास पंडित नगर में बुधवार की रात सक्रिय बदमाशों ने सरकारी कर्मी के घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। गुरुवार को परिवार के लौटने पर घटना का खुलाा हुआ। सूचना पाकर पुलिस जांच में जुट गई। मोहल्ला के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। चोरी भवन निर्माण विभाग में कार्यरत क्लर्क राम प्रताप सिंह के दो मंजिले मकान में हुई। कर्मी सुपौल में कार्यरत हैं।

कर्मी के रिश्तेदार पावापुरी निवाासी मनोज कुमार ने केस का आवेदन थाना में दिया है। पीड़ित ने बताया है कि मकान में उनका पुत्र साहिल कुमार रहकर इंटर की पढ़ाई करता है। बुधवार को किशोर गांव आ गया था। लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। मुख्य गेट समेत अन्य कमरों का ताला काट चोरी की गई। बदमाशों ने लैपटाॅप, कीमती बतर्न, कपड़ा समेत अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ किया। जिसकी अनुमानित कीमत ढाई लाख से अधिक है।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद वह मौके पर जांच को गए थे। इलाके का सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज होगा।