• June 7, 2025 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शराब पर बढ़ी सख्ती तो होने लगी अफीम की खेती….

Feb 23, 2022

राज – 7903735887 

शराब पर पुलिस की सख्ती बढ़ने पर अब धंधेबाज जिले में अफीम की खेती करने में जुटे हैं। इसका खुलासा छबिलापुर थाना पुलिस ने बुधवार को किया। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार और दंडाधिकारी सीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में चंदौरा गांव में छापेमारी की गई। जहां 12 कट्‌ठा में अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने पोस्ता दाना के पौधों को जब्त कर लिया।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारी को मिले सूचना के बाद डीएसपी व दंडाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। धंधेबाज पोस्ता दाना के पौधों के दूध से अफीम तैयार कर उसकी बिक्री दूसरे राज्यों में करते थे। 10 खेत मालिक की पहचान कर उन पर केस दर्ज किया जाएगा।