• April 18, 2026 11:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाप-बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, पुत्र की मौत….

ByReporter Pranay Raj

Feb 23, 2022

आशीष – 7903735887 

बिंद थाना अंतर्गत मसिया बिगहा गांव में बदमाशों ने बाप-बेटे को गोली मार दी। जिससे पुत्र की मौत हो गई। मृतक छोटन पासवान के 45 वर्षीय पुत्र धर्मवीर पासवान हैं। बुजुर्ग पिता के हाथ में गोली लगी है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। झगड़ा में सुलह कराने पर गांव के शराबियों ने घटना को अंजाम दिया।
परिजन ने बताया कि देर शाम कुछ शराबी झगड़ा कर रहे थे। पिता-पुत्र उनलोगों का सुलह कराने गए। उसी दौरान शराबियों ने दोनों को गोली मारकर फरार हो गए। परिवार के लोग जख्मी को सदर अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो हत्याकांड के बाद गांव के दो पक्षों में खासा तनाव व्याप्त हो गया। परिजन की चीत्कार लगातार गूंज रही है। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है।