• April 19, 2026 1:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बुजुर्ग पति-पत्नी समेत तीन को मारी गोली, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 22, 2022

सूरज – 7903735887 

इसलामपुर थाना क्षेत्र के पती बिगहा गांव में श्राद्धकर्म के भोज के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना में एक ही गोली से बुजुर्ग पति-पत्नी समेत तीन लोग जख्मी हो गए। ब्रह्मभोज में खाना परोसने के विवाद में घटना हुई। जख्मी महेश यादव उनकी पत्नी चमेली देवी और मंटू कुमार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से मंटू को बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया गया।

जख्मी बुजुर्ग की मानें तो शराब धंधा का विरोध करने पर धंधेबाजों ने मारपीट करते हुए गोली मारी। डंडे से पिटाई कर उनका हाथ तोड़ दिया गया। वहीं, ग्रामीण बता रहे हैं कि श्राद्धकर्म के भोज में खाना परोसने के विवाद में घटना हुई। एक ही गोली से तीनों जख्मी हुए। बुजुर्ग दंपति को मामूली रूप से जख्मी करते हुए गोली युवक की जांघ में लगी। इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है