• February 25, 2026 1:56 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मां का श्राद्धकर्म करने गए पुत्र के घर में लाखों की चोरी….

ByReporter Pranay Raj

Feb 22, 2022

राजा – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के पटेल नगर चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। गृहस्वामी परिवार के साथ मां के श्राद्धकर्म में पैतृक गांव औंगारी गए थे। मंगलवार की सुबह टूटे ताले पर ग्रामीणों की नजर गई तो चोरी का खुलासा हुआ। खबर पाकर धर्मेंद्र कुमार लौट आएं। 10 हजार नगदी, सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामानों पर चोरों ने हाथ साफ किया। जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख से अधिक बताई गई।

गृहस्वामी ने बताया कि मां के देहात के बाद वह श्राद्धकर्म करने औंगारी थाना क्षेत्र के गौच्छीचक गांव पैतृक घर चले गए। ग्रामीणों ने फोन कर ताला टूटे होने की खबर दी। जिसके बाद वह लौटें। कमरे में सामान बिखरा था। ताला तोड़ सोने-चांदी के जेवर, कपड़ा समेत अन्य सामानों की चोरी की गई। चोरी गई संपत्ति की कीमत तीन लाख से अधिक है। थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।