• July 31, 2026 10:31 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बड़े भाई ने मारी गोली , जानें कारण …

ByReporter Pranay Raj

Feb 20, 2022

राज – 7903735887 

सरमेरा थाना अंतर्गत प्रखंड कार्यालय परिसर के क्वाटर में रविवार की देर शाम बदमाश ने छोटे भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। संपत्ति विवाद में घटना को अंजाम दिया गया।
जख्मी बाल्मिकी प्रसाद का पुत्र अजय कुमार है। परिजन जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाएं। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली युवक के जांघ में लगी है। घटना का आरोप बड़े भाई नरेश पर लगा है। युवक के पिता जलमीनार में ऑपरेटर हैं। पेंशन के रुपए को लेकर दोनों भाई में विवाद चल रहा था |  थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।