• September 22, 2026 12:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – व्यवसायी के घर लाखों की डकैती….

ByReporter Pranay Raj

Feb 20, 2022

सूरज – 7903735887 

बेन थाना क्षेत्र के रसुल्ला गांव के पास शनिवार की रात हथियार से लैस नकाबपोश पांच लुटेरों ने आरा मिल संचालक के परिवार को बंधक बना, घर में डाकाजनी की। लुटेरे ढाई लाख के जेवर लूटकर ले गए। सूचना के बाद अगली सुबह पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पीड़ित विजय मिस्त्री ने अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है।
रात में परिवार के लोग घर में सो रहे थे। करीब दस बजे आहट होने पर सभी की नींद खुल गई। पांच नकाबपोश बदमाश हथियार लिए घर में था। लुटेरों ने परिवार की पिस्टल सटा घर में लूटपाट की। महिलाओं के शरीर से जेवर नोच लिया गया। करीब ढाई लाख के जेवर की डाकाजनी की गई।
थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि लूट का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित का घर सुनसान इलाके में हैं। जिसका फायदा बदतमाशों ने उठाया।