• June 13, 2026 10:36 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक ही रात चार घरों का टूटे ताले , जानें घटना …..

ByReporter Pranay Raj

Feb 19, 2022

सौरभ – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने चार घरों का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति चुरा ली। चोर इतने शातिर थे कि ग्रामीणों को भनक भी नहीं लगी। सुबह में टूटा ताला और खेत में बिखरे सामानों को देखकर लोगों को घटना की जानकारी हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि नगीना मांझी, सिरन्टी मांझी, योगी मांझी व प्रमोद मांझी पूरे परिवार के साथ सूरत में ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करते हैं। इनके घरों में ताला लगा है। शनिवार की सुबह इन घरों का टूटा ताला देखकर लोगों को घटना की जानकारी हुई। गांव से कुछ ही दूरी पर खंधे में चोरी किये गये सामान बिखरे पड़े थे। चोर कीमती सामान को लेकर भाग निकले थे। पीड़ित परिवारों को घटना की सूचना दे दी गयी है। थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।