• November 20, 2025 7:24 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दारोगा के घर में हाथ-पैर बांध केरोसिन से जलाकर बहू की हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Feb 19, 2022

सूरज- 7903735887 

दारोगा के घर में हाथ-पैर बांध व मूंह में कपड़ा डाल बहू को कोरोसिन से जलाकर मार डाला गया। घटना नवादा जिला के शाहपुर थाना अंतर्गत काशीचक गांव में शुक्रवार को हुई। घटना दहेज हत्या बताया जा रहा है। मृतका कृष्णा कुमार की 25 वर्षीया पत्नी कोमल कुमारी कुमार है। महिला के ससुर समस्तीपुर में दारोगा के पद पर कार्यरत हैं। घटना को अंजाम दे ससुराली परिवार फरार हो गया। सास-ननद और पति पर हत्या व ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है।

लखीसराय जिला निवासी मृतका का भाई राहुल कुमार ने बताया कि बहन की शादी 2019 में हुई थी। पिछले साल उनकी खुद की शादी हुई। जिसके बाद बहनोई स्कॉर्पियो की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं ससुराली परिवार हाथ-पैर बांध व मूंह में कपड़ा बहन को कोरोसिन से जिंदा जला दिया। घटना के बाद फोन कर बताया कि प्रेशर कुकर फटने से वह जली है। विम्स पहुंचने पर परिवार फरार मिला। रात में कोमल की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। ओपी प्रभारी शकुंतला कुमारी ने बताया कि संबंधित थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।