• November 20, 2025 7:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोलीबारी से दहशत, युवक को लगी गोली….

ByReporter Pranay Raj

Feb 17, 2022

सूरज – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में बदमाशों गोलीबारी कर दहशत फैला दी। एक युवक गोली लगने से जख्मी हो गया। परिजन जख्मी 32 वर्षीय कंचन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया गया। युवक को चार छर्रा लगा है। परिजन घटना का कारण चुनावी रंजिश व पुलिस सरकारी भूमि पर रास्ता विवाद बता रही है।

गंगौरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य दयाशंकर प्रसाद ने बताया कि चुनावी रंजिश में बदमाश फायरिंग कर रहे थे। उसी दौरान युवक को गोली मारी गई। थानाध्यक्ष रितूराज ने बताया कि सरकारी भूमि पर रास्ता विवाद में घटना हुई। एक युवक को छर्रा लगा है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।