• November 20, 2025 7:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शनिदेव की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले निकाली गयी शोभा यात्रा ….

ByReporter Pranay Raj

Feb 17, 2022

राजा – 7903735887 

एकंगरसराय के पिरोजा गांव के ठाकुरबाड़ी में शनिदेव की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले सैकड़ों महिलाओं ने माथे पर कलश रखकर शोभा यात्रा निकाली। इससे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद गुरुवार को आचार्य बैजनाथ पाठक के नेतृत्व में प्राण-प्रतिष्ठा की गयी।

बैकुंठ सिंह, रामप्रवेश चौधरी ने बताया कि महिलाओं ने पिरोजा सूर्य मंदिर तालाब से कलश में जल भरा। उसके बाद बाजार की परिक्रमा कर राम जानकी ठाकुरबाड़ी पहुंची। शाम को अखंड कीर्तन की शुरुआत की गयी। शुक्रवार को अखंड समाप्त होने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष यादव, अमर चौधरी, प्रमोद चौधरी, कपिल यादव, विपिन पांडेय, विनोद पांडेय, पारस पांडेय समेत सभी ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।