• November 20, 2025 7:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नवजात चोरी : 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, लोगों में आक्रोश ….

ByReporter Pranay Raj

Feb 17, 2022

राज – 7903735887 

10 बाद पूर्व शहर के एक निजी क्लिनिक से नवजात की चोरी मामले में पुलिस का हाथ अब तक खाली है | 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस यह पता नहीं लगा सकी है कि आखिर वह महिला कौन थी |  बच्चे की बरामदगी नहीं होने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है | पीड़ित परिवार के सदस्य को भाकपा माले चण्डी का साथ मिला और गुरुवार को बिहार शरीफ के श्रमकल्याण केन्द्र के मैदान में धरना देकर न्याय की गुहार लगाया।

पीड़ित चण्डी के मोहन टीशन गांव निवासी बबन मांझी की पत्नी पुजा देवी को प्रसव के लिए रेफरल अस्पताल चण्डी ले जाया गया जहां पुजा देवी का नॉर्मल डीलीवरी से बच्चा का जन्म 6 फरवरी को हुआ | इसके बाद जच्चा की हालत खराब होने पर रेफरल अस्पताल चण्डी से सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेजा गया | जहां उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया वहां से  उन्हें विम्स रेफर किया गया | तभी अचानक सदर अस्पताल में काम करनेवाली आशा कार्यकर्ता रिंकू देवी ने कहा कि हम अच्छा अस्पताल में लेकर चलते हैं | तो परिजन उनके बात में आ गए,रिंकू ने बिहारशरीफ के गौतम बुद्धा हॉस्पिटल में भर्ती कराया | जहां आधे घंटे में एक अज्ञात महिला क्लिनिक आई और सेवा करने का झांसा देकर बच्चे को लेकर चली गयी |

धरना में उपेंद्र मांझी,विकास मांझी,उमा देवी,सुधा देवी,रेणु देवी,शैलेन्द्र मांझी,श्रीकांत मांझी,अरविंद मांझी,मिथलेश मांझी,नवल मांझी,रवि मांझी,रेखा देवी,शारदा देवी,कॉमरेड सुखनंदन पासवान,रमंती देवी,इंदू देवी,हेमंती देवी,लाली देवी,पुजा देवी,ववन मांझी,मंजू देवी,संजू देवी,उर्मिला देवी,गीता देवी,नन्हकू मांझी एवं दर्जनों लोग मौजूद थे।