• June 14, 2026 12:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मजिस्ट्रेट समेत सरकारी कर्मी पर हमला में महिला समेत 11 गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Feb 16, 2022

राजा – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत कादिर बिगहा-बथानीपर मोहल्ला में सरकारी भूमि पर चहारदीवारी निर्माण के दौरान बदमाशों ने रोड़ेबाजी कर दी थी। घटना में महिला मजिस्ट्रेट समेत चार लोग जख्मी हुए। इस मामले में निगम के उप नगर आयुक्त विनोद कुमार रजक ने 18 नामजद व 10 अज्ञात को आरोपित कर केस दर्ज कराया है।

आरोपों में उप नगर आयुक्त ने बताया है कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गरीबों के लिए बनने वाले मकान के लिए परती सरकारी भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा था। जहां कुछ बदमाशों ने टीम पर रोड़ेबाजी कर दी। घटना में चार लोग जख्मी हुए। पूर्व से सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने मकान बना लिया है। प्रशासन ने उन लोगों को आश्वस्त किया था कि उनके मकानों को हाथ नहीं लगाया जाएगा। परती भूमि पर पाइलिंग हो रही थी। इसके बाद भी हमला किया गया।
थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि 4 महिला समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।