• November 20, 2025 6:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – श्री बड़ी दुर्गा मंदिर में भगवान शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठाण शुरू….

ByReporter Pranay Raj

Feb 12, 2022

राज – 7903735887 

बिहारशरीफ  के भरावपर स्थित श्री महावीर स्थान बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को भगवान शनिदेव की नवनिर्मित प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठाण शुरू हुई। बनारस से आए आचार्य शांतनु पांडेय व संतोष पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण से इसकी शुरुआत की। पहले दिन भगवान शनिदेव का कर्म कुटी, जलाधिवास एवं वेदी पूजन हुआ। शनि शिंगणापुर के शनि देव की मूर्ति का रूप यहां दिया गया है।

काफी आकर्षक मूर्ति पांच फुट नौ इंच ऊंची व डेढ़ फुट चौड़ी है। आचार्य शांतनु पांडेय ने बताया कि आमतौर पर शनिदेव को लेकर लोगों के मन में कई तरह की धारणाएं हैं। जबकि ऐसा नहीं है। जिस पर शनिदेव की कृपा हो उस व्यक्ति के लिए सफलता के सारे रास्ते खुल जाते हैं। शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। आज शनिवार है और आज का दिन शनिदेव को समर्पित है। भगवान शनि देव न्याय प्रिय देवता हैं। मौके पर रमाशंकर प्रसाद, वार्ड पार्षद नीरजभान सिंह, कुमार सौरभ, भोला प्रसाद, राकेश सिंह, सच्चिदानंद सिंह, मुकुंद सिंह, वीरमणि, कुमार प्रशांत, उत्तम लाल, अरविंद वर्णवाल समेत अन्य भक्तजन मौजूद थे।