• November 20, 2025 7:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – परवलपुर एक ही रात अलग अलग गांवों के दो घरों में भीषण चोरी …..

ByReporter Pranay Raj

Feb 10, 2022

सूरज – 7903735887 

परबलपुर  थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। एक ही रात दो घरों को निशाना बनाया। करीब दस लाख रुपए मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। एक घर के लोग बेटे की बारात में शामिल होने गये थे तो दूसरे घर वाले बीमार परिजन का इलाज कराने। घटनाएं अलीपुर डीह और अलीपुर बिगहा में हुई हैं।

अलीपुरडीह निवासी विनोद सिंह ने बताया कि कुछ दिन बाद उनके घर में शादी थी। परिवार के सदस्य आये हुए थे। एक सदस्य की अचानक तबीयत खराब हो गई। इलाज कराने के लिए वेलोग पटना चले गए। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने छत के सहारे घर में घुसकर 80 हजार नगद समेत करीब छह भर के सोने-चांदी के जेबरात, बर्तन और कीमती कपड़े चुरा लिये। जबकि, दूसरी घटना अलीपुर बिगहा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विजय यादव के घर में हुई है। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र की शादी थी। घर के पुरुष सदस्य बारात में शामिल होने के लिए दीपनगर गए हुए थे। महिलाएं घर के दूसरे तले पर सोई हुईं थीं। इसी दौरान छत के सहारे चोर घर में घुसकर गोदरेज और बक्से को तोड़कर नगद, जेबरात समेत करीब ढाई लाख रुपए मूल्य का सामान चुरा लिया। इधर, परबलपुर थानाध्यक्ष रमण वशिष्ट ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।