• November 20, 2025 7:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ. श्याम नारायण ….

ByReporter Pranay Raj

Feb 10, 2022

राज – 7903735887 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्याम नारायण प्रसाद को बनाया गया है। रोटरी क्लब के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है। बिहारशरीफ के खंदकपर  स्थित संत जोसेफ स्कूल के स्थानीय सभागार में डॉ. श्याम नारायण प्रसाद को रोटरी तथागत के सदस्यों ने सम्मानित किया। इसके पहले लोगों ने सुर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि समस्तीपुर में आईएमए के कार्यक्रम में सत्र 2023-24 के लिए बिहार प्रदेश का उन्हें अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। यह जिला के लिए गौरव की बात है। रोटरी तथागत के अध्यक्ष अशोक कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे हमेशा से हमारे अभिभावक स्वरूप रहे हैं। आगे भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। नालंदा कॉलेज के इस छात्र ने आज जिला का नाम रौशन किया है। मौके पर डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अश्विनी वर्मा, डॉ. सुनीति सिन्हा, डॉ. ममता कोशाम्बी, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. विभास, अनिल कुमार, परमेश्वर महतो, प्रो. रत्नेश अमन, किरण कुमारी, संजना जोसफ, मधु कंचन, रूबी कुमारी, विश्वप्रकाश, अनिल सैनी, ऋषभ, संजीव दास व अन्य मौजूद थे।