• February 24, 2026 10:08 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डॉक्टर पुत्र का चेन ले बदमाश फरार …

ByReporter Pranay Raj

Feb 9, 2022

राज – 7903735887 

लहेरी अंतर्गत क्षेत्र के डीएम आवास के पीछे नाला रोड से सक्रिय बदमाशों ने जेवर साफ करने का झांसा दे, डॉक्टर पुत्र का चेन ले फरार हो गया। डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व दो युवक घर पर आया। 16 वर्षीय पुत्र तेजस्वी को बदमाशों ने जेवर चमकाने का झांसा दिया। किशोर उसके झांसे में आकर चेन साफ करने दे दिया। पुत्र को पानी लाने घर भेज बदमाश 10 ग्राम के सोने की चेन ले फरार हो गया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।