• November 20, 2025 6:37 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फायरिंग से दहला महलपर इलाका , मौके से खोखा बरामद …..

ByReporter Pranay Raj

Feb 8, 2022

राज – 7903735887 

बिहार  थाना क्षेत्र के महलपर मोहल्ला में मंगलवार को बदमाशों ने गोलीबारी कर व्यवसायी के घर लूट की घटना को अंजाम दिया। विरोध पर बदमाशों ने दंपती की पिटाई की। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, तब तक बदमाश फरार हो गया। मौके से खोखा और पिलेट बरामद हुआ। बदमाशों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। पीड़ित संतोष साव ने नवीननगर निवासी पांच बदमाशों को आरोपित कर केस का आवेदन दिया है।

पीड़ित ने आरोपों में बताया है कि वह भूमि खरीद-बिक्री का कार्य करते हैं। शाम करीब तीन बदमाश बदमाश गुड्‌डू यादव अपने चार सहयोगियों के साथ आ धमका और गाली-गलौज करने लगा। गाली देने के विरोध पर बदमाश फायरिंग करते हुए घर में घुस गया और परिवार की पिटाई करने लगा। पत्नी को भी जमीन पर पटककर पीटा। मारपीट के बाद बदमाश पत्नी के गले से चेन, 85 हजार नगदी लूटकर फरार हो गया। जाते-जाते बदमाशों ने दस लाख रुपए रंगदारी की मांग की।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाश फरार हो गया था। सीसीटीवी में बदमाशों की हरकत कैद हो गई है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण आपसी विवाद प्रतीत हो रहा है।