• June 13, 2026 11:02 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शराब कांड: फिर चिपका नोटिस, जानें किनके मकानों पर चलेगा बुलडोजर.

ByReporter Pranay Raj

Feb 8, 2022

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना इलाके में शराब से एक दर्जन मौत के बाद प्रशासन धंधेबाजों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई में जुटी है। सीओ धर्मेंद्र पंउित ने सोमवार को छोटी पहाड़ी-बड़ी पहाड़ी स्थित 19 धंधेबाजों के घर पर अतिक्रमण हटाने का नोटिस चिपकाया। अतिक्रमण हटाने समय सीमा11 फरवरी है। इसके बाद प्रशासन धंधेबाजों के मकानों पर बुलडोजर चलाएगी। मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई 14 को हो सकती है।

सीओ ने बताया कि जहरीली शराब कांड में शामिल 19 धंधेबाजों के घर पर अतिक्रमित मकान हटाने का नोटिस चिपकाया गया है। इसके पहले कारण पृक्षा का नोटिस दिया गया था। 11 तक मकान हटाने की समय सीमा है। नहीं हटाने पर 14 फरवरी को प्रशासन मकानों पर बुलडोजर चला सकती है।

इनका टूटेगा मकान
मुख्य आरोपित सुनीत देवी उर्फ मैडम, सूरज कुमार, नगीना चौधरी, संतोष चौधरी, अंडा चौधरी, देवानंद पासवान, आकाश पासवान, विकास पासवान, जितेंद्र कुमार उर्फ बोकरा, कारू पाासवान, विजेंद्र चौधरी, रंजीत पासवान, पुकार बिंद, सिंटू कुमार, पंकज पंडित, संजय पासवान उर्फ भोमा, मीना देवी उर्फ बुढ़िया, मितू चौधरी और चंदन पासवान।