• November 20, 2025 6:37 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरी पर नकेल नहीं, कॉलेज कर्मी के घर लाखों की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Feb 7, 2022

सूरज – 7903735887 

इसलामपुर थाना क्षेत्र के मुड़ला बिगहा गांव में देर रात बदमाशों ने कॉलेज कर्मी के घर से लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सोेमवार की सुबह परिवार की नींद खुली तो प्रथम तल्ले पर चोरी का पता चला। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई। घटना हरे कृष्णा के घर में हुई। पीड़ित ढाई लाख की संपत्ति चोरी का आरोप लगा रहे हैं।
कर्मी ने बताया कि वह पटना के गर्दनीबाग स्थित वीएनआर ट्रेनिंग कॉलेज में पियून का कार्य करते हैं। रात में परिवार के लोग नीचले तल्ले पर सोए थे। प्रथम तल्ले पर बदमाशों ने ताला तोड़ चोरी कर ली। बदमाश सोने-चांदी के जेवर, 20 हजार नगदी समेत अन्य सामान ले गया। उन्होंने हाल में बेटी की शादी की थी। बेटी का जेवर बदमाश ले गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।