• November 20, 2025 6:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने गोली मार कर दी युवक की हत्या….

ByReporter Pranay Raj

Feb 6, 2022

राज – 7903735887 

थरथरी थाना अंतर्गत् मेहतरवां गांव में बदमाशों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। वार्ड सचिव के चुनाव के विवाद में संजय यादव और मणि यादव के झगड़ा हुआ था। जिसके बाद एक पक्ष फायरिंग करने लगा। उसी दौरान युवक को गोली लग गई। जिससे उसकी जान चली गई।
मृतक अर्जुन यादव का 19 वर्षीय पुत्र बैजू यादव है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के पहुंचने की भनक पाकर बदमाश फरार हो गया।
हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि भैंस बांधने के विवाद में गोलीबारी हुई। जिससे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।