• November 20, 2025 6:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फ्लैग मार्च कर पुलिस ने बदमाशों में भय व नागरिकों को कराया सुरक्षा एहसास…

ByReporter Pranay Raj

Feb 5, 2022

राजा – 7903735887 

सरस्वती पूजा में विधि-व्यवस्था के मद्देनजर डीएसपी व थानेदारों ने शनिवार को शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी, ट्रैफिक डीएसपी अरुण कुमार सिंह मार्च का नेतृत्व कर रहे थे।

मार्च नगर थाना परिसर से निकला। जिसके बाद अम्बेर चौक, नईसराय मोड़, खंदक मोड़ समेत अन्य इलाकों का भ्रमण किया गया। डीएसपी ने बताया कि पूजा को ले इलाके में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। फ्लैग मार्च की मंशा नागरिकों में सुरक्षा और बदमाशों में दहशत पैदा करना है। मार्च में नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार, दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद, सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे।