• September 22, 2026 9:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शराब की तलाश में गई पुलिस को मिला हथियार-कारतूस , पिता-पुत्र…

ByReporter Pranay Raj

Feb 5, 2022

बॉबी सिंह – 7903735887 

बेन थाना पुलिस ने बुल्ला बिगहा गांव में छापेमारी कर हथियार-कारतूस व शराब के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। धंधेबाज के घर से एक कट्‌टा, एक पिस्टल, दो कारतूस और दो लीटर देसी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार बदमाशों में हीरा राम और उसका पुत्र निरंजन राम है।
थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि हीरा राम के घर में शराब है। जिसके बाद पुलिस धंधेबाज के घर छापेमारी को गई। घर की तलाशी में शराब के साथ हथियार-कारतूस बरामद हुआ। अप्रिय घटना को अंजाम देने की मंशा से हथियार लाया गया था।