• November 20, 2025 6:32 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रिश्तेदार बता घर में घुसे बदमाशों ने महिला को मारी गोली…

ByReporter Pranay Raj

Feb 4, 2022

आशीष – 7903735887 

हिलसा थाना अंतर्गत राममूर्ति नगर मोहल्ला में से रिश्तेदार बता घर में घुसे चार लुटेरों ने महिला को गोलियां मार दी। जख्मी ने दिलेरी दिखाते हुए एक बदमाश को कमरे में बंद कर दिया। मौके पर आई पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, तीन फरार हो गया। जख्मी सत्येंद्र प्रसाद की 55 वर्षीया पत्नी मीना देवी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
परिवार ने बताया कि शाम में चार बदमाश खुद को रिश्तेदार बताते हुए घर में घुस आएं। महिला उनके लिए चाय बनाने गई। इस दौरान बदमाश हथियार निकालकर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के पैर और पेट में गोली मार दी।
डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के आधार पर उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस महिला के बहादुरी की तारीफ कर रही है।