• February 25, 2026 10:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके से सात गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Dec 27, 2021

सूरज – 7903735887 

लहेरी थाना पुलिस ने रविवार की रात इलाके में छापेमारी कर महीनों से फरार चल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। नालंदा कॉलनी से मारपीट के आरोपी आकाश कुमार, विकास कुमार व दीपनगर के बियावानी से सड़क पर हंगामा के आरोपी रविन्द्र, मंटू कुशवाहा और सचिन को पकड़ा गया।

इसी तरह सरमेरा थाना पुलिस ने हंगामा करते दो नशेड़ियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि दरगाह टोला से चंदन कुमार और मीराचक गांव से आकाश कुमार को नशे की हालत में हंगामा करते पकड़ा गया। जांच में नशे की पुष्टि के बाद शराबियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।