• June 7, 2025 10:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शादी का साक्ष्य नहीं, लगा रहा पत्नी को बंधक बनाने का आरोप…

Dec 24, 2021

राजा – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी पवन कुमार ससुराली परिवार पर पत्नी को बंधक बनाने का आरोप लगा रहा है। थाना का आवेदन ले युवक लोगों को बता रहा है कि उसकी पत्नी को बंधक बना लिया है। आवेदन में युवक ने आरोपों में बताया है कि अपनी जाति छिपाकर उसने कुछ माह पहले प्रेमिका से प्रेम विवाह किया।

शादी के बाद ससुराली परिवार को पता चला कि वह दूसरी जाति का है। जिसके बाद उसकी पत्नी को ससुराली परिवार ने बंधक बना लिया। युवक ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि युवक के पास उसकी शादी का कोई प्रमाण नहीं है। इस कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकती।