• February 25, 2026 11:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क लुटेरों ने अधिवक्ता को किया जख्मी….

ByReporter Pranay Raj

Dec 23, 2021

सूरज – 7903735887 

 

नालंदा थाना अंतर्गत कुंडलपुर मार्ग के बाहापर गांव के पास देर शाम बदमाशों ने लूटपाट के विरोध पर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता नंद किशोर कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया। अधिवक्ता बाइक पर सवार हो बेगमपुर गांव लौट रहे थे। उसी दौरान सड़क पर लूटपाट कर रहे लुटेरों ने उन्हें शिकार बनाने का प्रयास किया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

अधिवक्ता ने बताया कि वह अपने गांव लौट रहे थे। बाहापर गांव के समीप 7-8 बदमाश राहगीरों से लूटपाट कर रहे थे। लुटेरे उनकी बाइक छीनने लगे। विरोध मार पीटकर जख्मी कर दिया। बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह वह जान बचाकर भागे। उनको निशाना बनाने के पहले लुटेरों ने कई वाहन सवारों से लूट की थी।

थानाध्यक्ष से संपर्क नहीं होने पर अधिवक्ता ने एसपी को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ बदमाशों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट की है। पुलिस जांच में जुटी है।