• February 25, 2026 1:08 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पकड़े जाने के डर से सात आरोपी का सरेंडर, दो गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

Dec 21, 2021

सौरभ – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने पतुआना गांव के समीप से एक युवक को एक बोतल शराब के साथ नशे की हालत में गिरफ्तार किया। पकड़ा गया नशेड़ी राजा कुआं निवसी राजा कुमार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक रांची से लौटा था। आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। उधर, मानपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी आर्म्स एक्ट के सात आरोपियों ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि हथियार-कारतूस, गांजा व बम बरामदगी में सात आरोपियों ने सरेंडर किया। पूर्व में चार की गिरफ्तारी हो चुकी है।

वहीं, बिहार और दीपनगर थाना पुलिस ने अवैध बालू लोड तीन ट्रैक्टरों को जब्त करते हुए एक चालक को गिरफ्तार कर लिया। सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि दीपनगर पुलिस ने करगिल चौक के समीप से दो और नगर पुलिस ने एक अवैध बालू लोड ट्रैक्टर के साथ एक चालक को गिरफ्तार किया। कुछ धंधेबाज, चालक और वाहन मालिक पर केस दर्ज किया गया।