• February 25, 2026 2:18 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बड़ी पहाड़ी के मंसूर नगर में दंपती झुलसे, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 19, 2021

राजा – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के मंसूरनगर मोहल्ला में सुबह बोरसी सेंक रही महिला झुलसकर जख्मी हो गई। महिला को बचाने में पति भी जख्मी हो गया। जख्मी दीपक पासवान और उनकी पत्नी उषा देवी को इलाज के लिए के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर रूप से जख्मी महिला को विम्स रेफर कर दिया गया।

पति ने बताया कि सुबह में कड़ाके की ठंड थी। ठंड से बचने के लिए बोरसी सेंकने के दौरान पत्नी के कपड़ों में आग लग गई। बचाने के प्रयास में वह भी जख्मी हो गए। मोहल्ले वासियों के सहयोग आग पर काबू पाया गया।