• June 13, 2026 10:38 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भोजपुरी के महानायक भिखारी ठाकुर की मनी जयंती ….

ByReporter Pranay Raj

Dec 18, 2021

आशीष – 7903735887 

भोजपुरी के महानायक भिखारी ठाकुर की बिहारशरीफ के स्थानीय अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) कार्यालय में शनिवार को 134वीं जयंती मनी। इसमें लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। नाई संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि भिखारी ठाकुर भोजपुरी के शेक्सपीयर थे। उन्होंने विश्व स्तर पर भोजपुरी भाषा को स्थापित किया।
जिला सचिव जनार्दन ठाकुर ने कहा कि भिखारी ठाकुर ने समाज की कुरीतियों पर अपनी रचनाओं के माध्यम से करारा प्रहार किया है। समाजसुधारक भिखारी ठाकुर ने भोजपुरी संस्कृति को एक नई पहचान देने के साथ समाज में फैली कुरीतियों पर जमकर हल्ला बोला। बिदेशिया, गबर-घिचोर के साथ-साथ बेटी-वियोग और बेटी बेचवा नाटकों के जरिए उन्होंने समाज में एक नयी चेतना फैलाई। आज भी इन रचनाओं में तत्कालिन समाज परिभाषित नजर आती है। मौके पर शंखनाद के सरदार वीर सिंह, संघ के जिला संयोजक राकेश बिहारी शर्मा, सूचना मंत्री राजेश कुमार ठाकुर, मीडिया प्रभारी नवनीत कृष्ण, धीरज कुमार, राजदेव पासवान, शुभम कुमार, लक्ष्मण ठाकुर, अजय कुमार शर्मा, बबलू ठाकुर व अन्य मौजूद थे।