• November 20, 2025 6:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – परेड में कदमताल नहीं मिलने पर आईजी ने ली क्लास…

ByReporter Pranay Raj

Dec 18, 2021

रोहित – 7903735887 

पटना रेंज के आईजी संजय सिंह शनिवार को नालंदा पहुंचे। एसपी हरि प्रसाथ एस के साथ आईजी ने पुलिस केंद्र का निरीक्षण किया। इसके पूर्व आईजी को परेड आयोजित कर सलामी दी गई। परेड में खामिया देख वरीय अधिकारी ने सभी की क्लास लगा दी।
आईजी ने कहा कि आरामतलबी को छोड़ सभी को कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी करनी चाहिए। एक दिन या एक सप्ताह के अभ्यास से परेड नहीं हो सकता। इसके लिए लगातार अभ्यास की जरूरत है। पुलिस के कंधे पर जनता के सुरक्षा की जिम्मेवारी है। यह तभी संभव है जब आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। इस मौके पर एएसपी अभियान मुकेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। हर दिन लक्ष्याभ्यास आवश्यक है। बेहतर विधि व्यवस्था संधारण के लिए आईजी ने नालंदा पुलिस की सराहना की। इस मौके पर एएसपी अभियान मुकेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।