• November 20, 2025 6:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस ने एक मकान सील कर सात को पकड़ा, जानें कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Dec 18, 2021

राज – 7903735887 

रहुई थाना पुलिस ने सलमाबाद इलाके से लूटपाट संदेह में दो बदमाशों काे गिरफ्तार किया। देर रात सलमाबाद इलाके में दो लुटेरे घटना को अंजाम दे फरार हो गया था। बदमाश कुछ देर बाद बिहारशरीफ से लौट रहा था। उसी दौरान पकड़ा गया।
रहुई के देकपूरा गांव से 4 लीटर चुलाई शराब के साथ दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में रज्जो सिंह, सोनम कुमारी राजमन्ती देवी शामिल है। पुलिस ने धंधेबाज का मकान सील कर दिया। भंडारी गांव से मारपीट के आरोप में 9 महीने से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों में कृष्ण नंदन यादव उर्फ मौनी यादव, रंजीत कुमार उर्फ शिवम कुमार शामिल है। इसी तरह पुलिस ने गोबरिया गांव से शराब निर्माण का उपकरण जब्त किया। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।